जनगणना-2027 हेतु स्व-गणना प्रक्रिया
जनगणना-2027 के प्रथम चरण – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु स्व-गणना
स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत निवासी अपने परिवार संबंधी विवरण को स्वयं ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिसूचित अवधि के अनुसार, SE पोर्टल, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर किये जाने वाली मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के प्रारम्भ होने से 15 दिन पूर्व से सक्रिय रहेगा । पोर्टल के खुलने की तिथि तथा इसकी सक्रिय अवधि पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। यह प्रक्रिया पूर्ण करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है तथा सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण के पश्चात एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी।
| गतिविधि | विवरण |
|---|---|
| समय अवधि | 7 मई से 21 मई 2026 |
| स्व-गणना पोर्टल यूआरएल | देखें |
| स्व-गणना मैनुअल | देखें |
| स्व-गणना फ्लो चार्ट | देखें |