बंद करे

जनगणना-2027

Census Logo

जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)
  • द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)

उत्तर प्रदेश राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक होगी। साथ ही घर-घर सर्वेक्षण कार्य के 30 दिनों की अवधि से ठीक पहले 15 दिनों (7 मई, 2026 से 21 मई, 2026) तक स्व-गणना की सुविधा भी रहेगी। इस चरण में घरों की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाओं तथा परिवार के पास उपलब्ध संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण के प्रश्न जनवरी, 2026 में अधिसूचित किए जा चुके हैं।

स्व-गणना हेतु उत्तरदाता अपने मोबाइल नंबर एवं अन्य आधारभूत विवरणों का उपयोग करके SE पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं तथा अपनी सुविधा अनुसार जनगणना अनुसूची को पूर्ण कर सकते हैं। सफलतापूर्वक सुरक्षित करने पर एक अद्वितीय स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जिसे गणक को साझा करना होगा। स्व-गणना विकल्प उत्तरदाताओं को गणक के आगमन से पहले अपनी सुविधा से जानकारी भरने की लचीलापन प्रदान करता है। गणक पूर्व जनगणनाओं की भांति अपने आवंटित ब्लॉकों में घर-घर गणना जारी रखेंगे, जबकि स्व-गणना इस बार उत्तरदाताओं को प्रदान की गई अतिरिक्त सुविधा है।

(स्व-गणना पोर्टल तक पहुंचें (se.census.gov.in) → मोबाइल नंबर से लॉगिन करें → मानचित्र पर स्थान पहचानें → परिवार विवरण भरें → जानकारी जमा करें → स्व-गणना आईडी प्राप्त करें → गणक को स्व-गणना आईडी प्रदान करें → डेटा की पुष्टि एवं जनगणना में सम्मिलित)

गतिविधि विवरण
स्व-गणना हेतु समयावधि 7 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु समयावधि 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक
स्व-गणना पोर्टल देखें
स्व-गणना कैसे करें? (विडियो गाइड) देखें
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु राजपत्र अधिसूचित प्रश्नावली देखें
स्व-गणना मैनुअल देखें
स्व-गणना प्रवाह चार्ट देखें

द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

जनसंख्या गणना (PE) फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। सीसीपीए के निर्णयानुसार, जातियों की गणना भी जनगणना के दूसरे चरण के दौरान की जाएगी। प्रथम चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन आदि संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी। जनसंख्या गणना की सटीक तिथियां तथा इस चरण में शामिल किए जाने वाले प्रश्नों की अधिसूचना समय पर की जाएगी।

जनगणना-2027 डिजिटल साधनों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। गणक अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे एवं जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में स्व-गणना के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप तथा स्व-गणना पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं।

HLO ऐप

प्रगणक और पर्यवेक्षकों हेतु HLO ऐप प्रशिक्षण वीडियो
गतिविधि विवरण
जनगणना-2027 HLO ऐप प्रश्न मार्गदर्शिका देखें
प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ: जनगणना-2027 देखें
जनगणना-2027 HLO ऐप: इंस्टॉलेशन, लॉगिन, पंजीकरण और रीसेट मार्गदर्शिका देखें
(Q1-Q3) HLO ऐप जनगणना-2027: प्रविष्टि और स्व-गणना (SE) डेटा मार्गदर्शिका देखें
(Q4-Q6) HLO ऐप जनगणना-2027: फर्श, दीवार और छत की सामग्री मार्गदर्शिका देखें
(Q7) HLO ऐप जनगणना-2027: प्रश्न 7 मार्गदर्शिका – आवासीय, खाली और बंद मकान के नियम देखें
(Q8-13) HLO ऐप जनगणना-2027: परिवार संख्या, परिवार का मुखिया और SC/ST नियम देखें
(Q14-16) HLO ऐप जनगणना-2027: स्वामित्व, कमरों की संख्या और विवाहित जोड़ों के नियम देखें
(Q17-20) HLO ऐप जनगणना-2027: पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालय के नियम देखें
(Q21-25) HLO ऐप जनगणना-2027: शौचालय के प्रकार, जल निकासी और खाना पकाने का ईंधन देखें
(Q26-34) HLO ऐप जनगणना-2027: घरेलू संपत्ति और अंतिम डेटा जमा करना देखें
अंतिम जमा करना जनगणना-2027 HLO ऐप: सिंक और सिंक के बाद संपादन मार्गदर्शिका देखें
पर्यवेक्षक HLO ऐप जनगणना-2027: डेटा सत्यापन और सुधार मार्गदर्शिका देखें